ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जैतपुर के पास सर्विस रोड पर कूड़ा डालते हुए एक ट्रैक्टर- ट्राली को पकड़ लिया। वाहन को जब्त कर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैक्टर -ट्राली के मालिक के द्वारा भुगतान किए जाने पर ही छोड़ा जाएगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती ने कहा है कि कोई भी इधर-उधर कूड़ा डालते हुए पकड़ा गया तो उस पर तगड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। ब्यूरो