बिलासपुर कस्बे में दनकौर सिकंदराबाद मुख्य मार्ग पर ईंटों से भरा टैक्टर ट्रॉली पलटा। संवाद
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे में दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर बृहस्पतिवार सुबह ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत इस बात की रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क पर पलटने से कुछ देर तक मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही समय में मार्ग को खाली करा दिया। लोगों ने पुलिस से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है। दनकौर पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।