रबूपुरा (संवाद)। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बृहस्पतिवार को रबूपुरा आएंगे। वह नानकेश्वर महादेव मंदिर पर हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित भी करेंगे। सभा के लिए मंदिर के सामने मैदान में तैयारी की जा रही है। इसका जायजा लेने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह बुधवार को पहुंचे।