ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
किसानों की जमीन अधिग्रहण, आबादी के मामलों के निस्तारण के लिए किसान एकता संघ आंदोलन की तैयारी में जुटा है। सिरसा गांव में संघ के पदाधिकारियों ने बैठक करके युवाओं को शामिल करके संगठन का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने बताया कि संघ की सदस्यता लेने वालों में सुंदर पायला, आदेश प्रधान, जितेंद्र भाटी, विकास भाटी, अशोक प्रधान, निखिल भाटी, अरुण भाटी, प्रीत भाटी, मोहित, हर्ष भाटी, कपिल पाल, अंकुर भाटी शामिल हैं। युवाओं को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, वनीश प्रधान, सतीश कनारसी, अखिलेश प्रधान, प्रिंस शर्मा, मनीष नागर, अरुण खटाना आदि मौजूद रहे।