अवैध बाजार पर कार्रवाई की
नोएडा। सेक्टर-144 में अवैध रूप से सड़क किनारे लग रहे बाजार पर सोमवार को प्राधिकरण ने कार्रवाई की। यहां सड़क के दोनों तरफ 20 से अधिक दुकानें लगी हुईं थीं। इन दुकानों के ढांचे को प्राधिकरण ने बुल्डोजर से तुड़वाया। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कार्रवाई होने के बाद सड़क पर लगने वाले जाम में कमी आएगी। पार्किंग ठेकेदार को भी चिह्नित जगह में ही पार्किंग के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो