टमाटर के अलावा अन्य सब्जियां भी महंगी
टमाटर के अलावा दूसरी सब्जियों के दाम भी अधिक हो गए हैं। कुछ छोटे रेस्तरां संचालकों ने टमाटर और दूसरी महंगी सब्जियों का उपयोग सीमित कर दिया। नोएडा सब्जी मंडी के आढ़ती सागर सिंह का कहना है कि टमाटर की कीमत सामान्य होने में दो से तीन महीने लग सकता है। इस साल टमाटर की फसल अच्छी नहीं हुई। साथ ही बाढ़ और बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर टमाटर की फसल तबाह हो गई। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) शहर में रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है, मगर सरकार की यह पहल कीमतों पर लगाम लगाने में नाकाफी रही।
सेक्टर-88 मंडी आढ़ती राजेश रॉय ने बताया कि मंडी में दो-तीन दिन से टमाटर के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को टमाटर की प्रति क्रेट भाव 2700 रुपये था, जबकि सोमवार को मंडी में 3500-4500 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से बिका। मंडी में कम माल आने से दाम बढ़ रहे हैं।
सब्जियों के दाम प्रति किलो (फुटकर में)
शहर में दाम - सब्जी मूल्य
टमाटर 200
शिमला मिर्च 160
फूल गोभी 70
करेला 80
धनिया 200