ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय नौवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन का विषय ‘एडवांसमेंट्स इन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ है। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों ने विद्यार्थियों को भविष्य में एआई की बढ़ती उपयोगिता पर चर्चा की। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल विक्टर एर्डेश, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना, डॉ. राम बाबू महतो, कर्नल राजेश शर्मा (सेवानिवृत्त), डॉ. इब्राहिम शुएब आदि मौजूद रहे। ब्यूरो