फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह पर न दें ध्यान, आज से खुलेंगे स्कूल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाह पर न दें ध्यान, आज से खुलेंगे स्कूल : डीएम
विज्ञापन

नोएडा। गर्मी की वजह से 8 जुलाई तक स्कूल बंद होने की अफवाह फैलने के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्पष्ट किया कि ये खबर भ्रामक और निराधार है। प्रशासन ने किसी भी स्कूल की छुट्टी नहीं बढ़ाई है। सोशल मीडिया पर जिले में 8 जुलाई तक स्कूल की छुट्टियां बढ़ाई जाने की खबर चलने के बाद प्रशासन को ये कदम उठाना पड़ा। लंबी छुट्टी के बाद आज से स्कूल खुलने जा रहे हैं। हालांकि कई स्कूल 4 जुलाई से शुरू होंगे। लेकिन तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम तक हर ग्रुप पर सिर्फ छुट्टी बढ़ाए जाने की ही खबर चल रही थी। लोग फोन कर एक दूसरे से जानकारी लेने लगे। स्कूलों में अभिभावकों ने फोन करने शुरू कर दिए। शाम होते होते जिलाधिकारी को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें