फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज कबड्डी में आठ टीमों के बीच होगी फाइनल की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: फोटो
विज्ञापन

आज कबड्डी में आठ टीमों में होगा मुकाबला

-शहीद विजय पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे महिला व पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल
-जीबीयू में चल रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीमों के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने की होड़
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। महिला और पुरुष वर्ग में चार-चार टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने की जंग होगी। फाइनल मैच 27 मई को खेले जाएंगे। वहीं, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में खेली जा रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ रहेगी। उधर, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से स्वीमिंग प्रतियोगिता का भी आगाज होगा।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के पहले मैच में गुरु काशी यूनिवर्सिटी को हराकर एसआरएम यूनिवर्सिटी ने 30-24 से जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में केयूके हरियाणा ने सीआरएस यूनिवर्सिटी जिंद को 50-22 के अंतर से मात दी। अन्य मैच में अटल बिहारी वाजपेयी बिलासपुर ने भारतियर यूनिवर्सिटी कोयंबटुर को 39-30 से हराया। द यूनिवर्सिटी ऑफ बर्धवान ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग को 30-23 के अंतर से हराया। कोटा यूनिवर्सिटी ने एडमास यूनिवर्सिटी को 72-27 से मात दी। अफसरों ने बताया कि पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच गुरु काशी यूनिवर्सिटी व सीयू मोहाली और दूसरा सेमीफाइनल मैच एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई और वीईएलएस यूनिवर्सिटी तमिलनाडु के बीच खेला जाएगा। उधर महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच केयूके हरियाणा व द यूनिवर्सिटी ऑफ बर्धवान और दूसरा सेमीफाइनल मैच एचपी यूनिवर्सिटी शिमला और सीआरएस यूनिवर्सिटी जिंद के बीच होगा। सभी सेमीफाइनल 26 मई को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


रोमांचक रहा स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स व महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में चल रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बृहस्पतिवार को पहले मैच में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी को हराकर यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने 110-42 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को हराकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 73-70 अंक के अंतर से जीत दर्ज की। एसआरएमआईएसटी यूनिवर्सिटी चेन्नाई ने लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर को 70-59 से हराया। स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी गांधीनगर ने महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी को 67-65 के मामूली अंतर से मात दी। वहीं दोपहर बाद पुरुष वर्ग के पहले मैच में जैन यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास चेन्नई को 99-78 के स्कोर से हराया। दूसरे मैच में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 74-54 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

आज से स्वीमिंग प्रतियोगिता का होगा आगाज

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की स्वीमिंग प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता को लेकर स्वीमिंग पूल तैयार हो चुका है। भाग लेने वाले खिलाड़ी भी पहुंच गए हैं। स्वीमिंग प्रतियोगिता 29 मई तक चलेगी। वहीं दिल्ली की डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले शुक्रवार से शुरू होंगे। बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने शूटिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें