फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज राम मेरे घर आए ने मोहा मन

विज्ञापन
नोएडा अरुण विहार सेक्टर 37 में दीपावली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। दीपावली के अवसर पर सेक्टर-37 अरुण विहार स्थित कम्यूनिटी सेंटर में अभिव्यक्ति सांस्कृतिक मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘आज राम मेरे घर आए’ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन हुआ। जिसने लोगों का मन मोह लिया। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के 35 कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रस्तुति की तैयारी करीब तीन महीने से चल रही थी। मंचन के दौरान रामायण के प्रसंगों के जरिये माता-पिता और बड़ों का सम्मान, सत्य के मार्ग पर चलने, त्याग और मर्यादा का पालन करने जैसे संदेश दिए गए। इसके साथ ही मंच की निर्देशक अभा आत्रेय ने बताया कि प्रस्तुति के लिए सभी कलाकारों ने तीन महीने तक अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें