सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर मुरसान में गणपति पूजन एवं श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन होगा।
सुबह 10 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बागला इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
शाम 5 बजे मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर पर मेले का आयोजन होगा।
सुबह 10 बजे सीएचसी सहपऊ पर पीएम मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा।
सुबह 10 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।