नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में संस्थान को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सात सदस्यीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रो. डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गठित समिति संस्थान में तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध संबंधी नियमों के पालन के साथ इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।