ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता हुई। इसमें डीएलएड बैच 2025 के समस्त प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रभावी शिक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के टीएलएम तैयार किए। उन्होंने यह प्रदर्शित किया कि एक शिक्षक किस प्रकार टीएलएम के माध्यम से शिक्षण को रोचक, सरल एवं प्रभावशाली बना सकता है। प्रभारी प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने प्रशिक्षुओं से कहा कि वे भविष्य के शिक्षक हैं। उन्हें कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से नवीन एवं विषयानुकूल टीएलएम का निर्माण करना चाहिए। इस मौके पर राजेश खन्ना,भूपेंद्र सिंह, भोला कुमार, संदीप कुमार, धनराज सिंह, दीक्षा, आयुष पाराशर एवं अनुराग भट्ट आदि मौजूद रहे।