फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजारी फायरिंग : बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने आरोपी वकील का लाइसेंस निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) ने तीस हजारी अदालत परिसर में फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया है। काउंसिल ने वकील मनीष शर्मा का लाइसेंस निलंबित करते हुए जवाब मांगा है। मनीष दिल्ली बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। बीसीडी के सचिव कर्नल (सेवानिवृत्त) अरुण शर्मा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि घटना के वायरल वीडियो में मनीष को फायरिंग करते हुए स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है। एक वकील होने के नाते हिंसा का सहारा लेना वह भी अदालत परिसर के अंदर बेहद निंदनीय और घोर कदाचार है। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली नियमों में निहित शक्ति के तहत एक वकील के रूप में अभ्यास करने के लिए मनीष के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बीसीडी ने मनीष को लिखित स्पष्टीकरण देने और 7 जुलाई की शाम 4 बजे दिल्ली बार काउंसिल के सामने पेश होने के लिए भी कहा है। अन्यथा उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें