रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को प्रयास क्लब की ओर से कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तनाव कम करने के उपाय बताना है। कार्यशाला में हर्ष सैनी व वनद ने अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रयास क्लब की अध्यक्षा डॉ. प्रेरणा गर्ग व संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे। डॉ. प्रेरणा गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं को मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। संवाद