फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आश्वासन के बाद तिलपता का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तिलपता गांव में जलभराव और जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने के लिए 20 दिन का समय मांगा है। भाकियू मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनमिंदर भाटी ने बताया कि शनिवार को प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल समेत अन्य अधिकारियों ने स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रहीसराम भाटी, अक्षय मुखिया, रामकुमार पहलवान, ईश्वर, जयपाल, ओमप्रकाश मुखिया, सुंदर ठेकेदार, बलराज भाटी, सुखवीर सिंह आर्य, रमेश भाटी, अनिल, दिनेश प्रधान, भूपेंद्र भाटी, विकास भाटी, विपिन खारी, सुधीर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें