फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टिल्लू के चचेरे भाई ने खुद को गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद की कनपटी पर मारी गोली, कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था
विज्ञापन

टिल्लू की हत्या के बाद से था काफी आहत होने की जानकारी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
टिल्लू ताजपुरिया की शुक्रवार को 13वीं के एक दिन पहले चचेरे भाई ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि टिल्लू की हत्या के बाद से वह काफी आहत था। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 12:50 बजे पुलिस को राजा हरीशचंद अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। उसके सिर में गोली लगी थी। मृतक की पहचान ताजपुर कलां निवासी मोहित उर्फ बंटी (25) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह टिल्लू का चचेरा भाई था और ताजपुर कलां गांव में तीन मंजिला मकान में परिजनों, पत्नी तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता था। मोहित पेशे से किसान था और कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। परिजनों ने बताया कि देर रात वह घर आया था। दो तीन मिनट बातचीत करने के बाद दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में चला गया। अचानक दूसरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। मोहित खून से लथपथ था और पास ही पिस्टल पड़ी थी। उसके अपने सिर में गोली लगी थी। मोहित के दो बड़े भाई अमित और मोनू हैं। दोनाें टिल्लू गैंग से जुड़े हुुए हैं। अमित छह साल से जेल में बंद है, जबकि मोनू इसी साल जनवरी में जेल से बाहर आया है। टिल्लू की 13वीं में शामिल होने के लिए अमित को पैरोल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें