फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रूर, शैतानी और निर्दयी तरीके से हुई टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप पत्र में शामिल सीसीटीवी फुटेज से बयां हुई बेरहमी से हत्या की कहानी
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने गैंग सरगना गोगी का बदला लेने के लिए वारदात अंजाम दी

106 वार टिल्लू पर किए गए थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले का आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हत्या क्रूर, शैतानी और निर्दयी तरीके से की गई थी। एक आरोपी ने टिल्लू पर दो चाकू से वार किए थे। आरोपपत्र में 2 मई 2023 को हुई हत्या की सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया गया है। इसमें छह आरोपी बेरहमी से वारदात को अंजाम देते दिखे हैं।
विज्ञापन

आरोपपत्र में सुबह 5:52 बजे से लेकर जेल कर्मचारियों के कोठरियों के ताले खोलने व सुबह 6:11 बजे हत्या तक की सीसीटीवी फुटेज है।आरोप पत्र में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर कहा गया है कि टिल्लू पर 106 वार किए गए थे। आरोपियों ने अन्य बैरक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि टिल्लू को बचाने के लिए कोई न आ सके। तीन बदमाशों की सेल में बाहर से ताला लगा हुआ था। उन्हें इस मामले में चश्मदीद बनाया गया है। बीचबचाव में आए एक और गैंगस्टर को आरोपियों ने धमकाया था। हत्या करने के बाद आरोपी वापस अपने बैरक में चले गए थे। चार आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने गिरोह सरगना गोगी का बदला लेने के लिए टिल्लू की हत्या की थी। गोगी की सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में टिल्लू गिरोह के बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें