नई दिल्ली। तिहाड़ की जिस 8 व 9 नंबर जेल में टिल्लू की हत्या की गई है, उस जेल से एक माह में 53 हथियार बरामद किए गए हैं। कैदियों ने जेल में अलग-अलग जगह से लोहा एकत्रित कर इन्हें घिसकर हथियार का रूप दिया था। तिहाड़ प्रशासन के ने बताया कि जेल में कैदी कूलर, ग्रिल व जंगले की पत्तियों का इस्तेमाल कर हथियार बनाते हैं। एक तरफ से नुकीला बना दिया जाता है। दूसरी तरफ इस पर पकड़ बनाने के लिए ऊपरी हिस्से पर कपड़ा या बोरे का टुकड़ा लपेट दिया जाता है, ताकि इस्तेमाल में पेरशानी न हो। पत्थरों के टुकड़े का इंतजाम जमीन पर बिछी टाइल्स या कामकाज के दौरान एकत्र मलबे के ढेर से किया जाता है। जो 53 हथियार बरामद हुए हैं, उनमें से 22 को धारदार बनाया जा चुका था। 32 हथियारों धार देने की प्रक्रिया चल रही थी। ब्यूरो