फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टियारा और शैवी ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सीबीएसई जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप में नोएडा की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। यह प्रतियोगिता 22 से 28 जुलाई तक उत्तराखंड के रायवाला स्थित मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में आयोजित हुई।प्रतियोगिता में मयूर स्कूल, नोएडा की कक्षा सात की टियारा झा ने अंडर-17 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि शैवी चौहान ने अंडर-19 बालिका वर्ग में रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी अब सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के दमखम दिखाएंगी, जिसका आयोजन अक्टूबर में मदुरै तमिलनाडु में प्रस्तावित है। कोच अमन जुत्शी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले करीब दो वर्षों से नियमित अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टियारा और शैवी ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि दोनों ने पदक जीता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें