नोएडा (संवाद)। सीबीएसई जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप में नोएडा की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। कक्षा सात की टियारा झा ने अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक, जबकि शैवी चौहान ने अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। टीम के कोच अमन जुत्शी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिसके दम पर वे पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी चयनित हुई हैं।