फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: टीआई और टीएसआई निलंबित, सीएम योगी की गाड़ी जाम में फंसने के मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 21 Sep 2024 10:36 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ 11 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया-2024 की तैयारियों का निरीक्षण करने एक्सपो मार्ट आए थे। इसी दौरान उनका काफिला जाम में फंस गया था।
विज्ञापन
सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के परी चौक के पास जाम में फंसने के मामले में यातायात निरीक्षक (टीआई) संजय पाल और उप निरीक्षक (टीएसआई) प्रभाकर चौहान को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री 11 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया-2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट आए थे। वहां से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के गेस्ट हाउस जाते समय उनका काफिला परी चौक पर जाम में फंस गया था। हालांकि पुलिस अधिकारी निलंबन की वजह इस घटना को नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन


अहम है कि 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर पहुंचे थे। उस समय तेज बारिश हो रही थी। करीब एक घंटा मार्ट में तैयारियों का जायजा लेने और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री को जीबीयू गेस्ट हाउस पहुंचना था। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बने अंडरपास से होकर उन्हें सीधे जीबीयू की ओर जाना था।

भारी बारिश के चलते अंडरपास में जलभराव की स्थिति हो गई। इसके चलते मुख्यमंत्री के काफिले को परी चौक होकर निकालने का फैसला लिया गया। एक्सपो मार्ट से परी चौक की ओर जाम में मुख्यमंत्री का काफिला फंस गया।
विज्ञापन


आसपास मौजूद वाहन चालकों और राहगीरों ने मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब टिप्पणी की थी। यह भी कहा गया कि इस घटना ने ट्रैफिक प्रबंधन की खामियों को उजागर कर दिया है। इसी के चलते कार्रवाई की गई है।

परी चौक के पास लगने वाले जाम, सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण और इसके प्रति लापरवाही बरतने पर यातायात निरीक्षक और उप निरीक्षक को निलंबित किया है। इसका अन्य और कोई कारण नहीं है। - यमुना प्रसाद, डीसीपी यातायात, गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें