फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी से इंकार पर घर में घुसकर गला रेता, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलमपुर की घटना, परिजनों ने पांच माह किया था युवती का रिश्ता
विज्ञापन

नशे की लत का पता चलने पर युवती ने कर दिया था शादी से मना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर में शादी से इंकार करने पर युवक ने घर में घुसकर युवती का गला रेत दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गया। शबीला (20) को जगप्रवेश चंद अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शबीला का बयान लेकर आरोपी राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शबीला परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहती है। परिवार में पिता अशरफ, मां व चार छोटे बहन-भाई हैं। करीब पांच माह पूर्व परिवार ने राजा से शबीला का रिश्ता तय किया था। कुछ दिन बाद शबीला को पता चला कि राजा शराब पीने के अलावा दूसरे नशे भी करता है। यह बात उसे पसंद नहीं आई और उसने शादी से इंकार कर दिया। पहले तो राजा उसे फोन पर धमकी देता रहा। आरोप है कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी घर पहुंचा तो शबीला अकेली थी। आरोपी ने शबीला से बदसलूकी शुरू कर दी और उससे ही शादी करने की बात कहने लगा। शादी से इंकार पर आरोपी आगबबूला हो गया। उसने जेब से चाकू निकाला और शबीला का गला रेत दिया। पड़ोसियों ने शबीला काे देखकर मां को खबर दी। बाद में पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें