फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेड शो में तीन हजार पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए दौरान तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और पीएसी की सात कंपनियों की तैनाती की गई। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने स्वयं ट्रेड शो की सुरक्षा संभाली। वहीं यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 11 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 89 ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर, 531 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, कैमरा मॉनिटरिंग एवं कंट्रोल रूम के 21 कर्मी, 16 मार्शल मोटरसाइकिल दल और चार क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गईं थीं। उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल को लगातार तीसरे वर्ष बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड मिला। उत्कृष्ट सुरक्षा और पुलिस प्रबंधन के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को सम्मानित किया। यह सम्मान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने प्राप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें