ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ओलंपिया स्विमिंग अकादमी में मंगलवार को महिला व पुरुष वर्ग में मंडलीय स्तरीय तैराकी ट्रायल का आयोजन किया गया हैं। इसमें तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। वे राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि वाराणसी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित स्टेडियम में 28 से 30 अगस्त तक सीनियर वर्ग में पुरुष व महिला के लिए प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए हापुड़ से दो खिलाड़ी महिला वर्ग में 50 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर फ्री स्टाइल में पिहुल चौधरी और बालक वर्ग में 50 मीटर व 100 मीटर फ्री स्टाइल में आलेख त्यागी का चयन हुआ। वहीं, 50 मीटर व 100 मीटर फ्री स्टाइल में अंश तोमर ने अपना स्थान पक्का किया।