ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल टावर से चोर तीन आरआरयू डिवाइस चोरी कर ले गए। एक कंपनी में टेक्नीशियन विजय कुमार ने दी तहरीर में बताया कि कासना स्थित एक इमारत की छत पर लगे एयरटेल नेटवर्क के बूस्टर से तीन आरआरयू डिवाइस चोरी हुईं हैं। चोरों ने डिवाइस की केबलें भी काट दीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो