निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई
कमिश्नरेट बनने के बाद एक के बाद एक कई मामले उगाही, वसूली आदि के सामने आए। इनमें पुलिस कमिश्नर ने निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई करते हुए कड़ा संदेश दिया। एटीएम फ्रॉड करने वाले बदमाशों को बीस लाख रुपये लेकर छोडऩे के आरोप में पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर शावेज खान को बर्खास्त कर दिया था। अन्य मामलों में भी निलंबन से लेकर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई। कुछ मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया गया। कुछ महीने पहले कोतवाली सेक्टर-58 में उगाही करने वाले सिपाहियों पर भी एफआईआर दर्ज हुई थी।
ये हैं बड़े मामले
- ओखला चौकी के पास उगाही का वीडियो वायरल, पूरी चौकी निलंबित
- लॉकडाउन में गेझा में चौकी प्रभारी वसूली के लिए खुलवा रहा था मार्केट, निलंबित
- एसओजी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर एटीएम फ्रॉड करने वाले बदमाशों को छोडऩे के लिए बीस लाख लेने का आरोप, शावेज खान बर्खास्त
- भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जारचा में तैनात सब इंस्पेक्ट को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
- सेक्टर-57 पुलिस चौकी में फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर बीस हजार की उगाही। चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी निलंबित।