फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिनी राष्ट्रीय रोल बॉल में तीन खिलाड़ी भरेंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के तीन खिलाड़ी तमिलनाडु में आयोजित होने वाली मिनी राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 21 से 23 फरवरी तक 15वीं राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ी अंडर -11 बालक वर्ग में सत्विक आर्य, इसी भार वर्ग में मायरा सिंह, इरा शर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएगी। प्रतियोगिता के लिए तीनों खिलाड़ियों का चयन मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतने के आधार पर हुआ हैं। सत्विक ने स्वर्ण पदक और मायरा व इरा ने रजत पदक हासि किया था। सभी खिलाड़ी स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में संचालित अकादमी में कोच धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में रोल बॉल के गुर सीखते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य मीता भांडुला और स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें