फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में सीनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया। इसके आधार पर तीन खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चुना गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 25 नवंबर को मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी मेरठ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होगी। इसका आयोजन अलीगढ़ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रस्तावित है। जिला स्तरीय ट्रायल में प्रवेश कुमार, हर्षित भारद्वाज और अक्षित तोमर का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ियों से मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें