फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर के तीन खिलाड़ी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन


शहर के तीन खिलाड़ी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा


नोएडा। शहर के तीन खिलाड़ी सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हैदराबाद में प्रतियोगिता का आगाज 14 सितंबर से होगा। जिले के तीनों खिलाड़ी रिद्धिमा सिंह, अर्णव यादव और श्रुति चौहान अंडर-15 से अंडर-17 आयु वर्ग में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-104 स्थित सनराइज शटलर अकादमी के अतुल गोयल का कहना है कि अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में ग्रेनो की श्रुति चौहान ने अंडर-15 बालिका वर्ग के डबल्स और एक वर्ग में स्वर्ण, मिश्रित वर्ग में रजत पदक जीत कर नेशनल के लिए चयनित हुई थी। इसी तरह से ग्रेनो के अर्नव यादव एकल बॉय में रजत और नोएडा की रिद्धिमा सिंह ने अंडर-17 बालिका वर्ग व मिश्रित वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर अपनी दावेदारी पेश की थी। तीनों खिलाड़ी सेक्टर-104 स्थित सनराइज शटलर अकादमी से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। यहां प्रशिक्षण प्राप्त लेने वाले यूपी समेत अन्य प्रदेशों के कुल 15 खिलाड़ियों का भी चयन चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो अपने-अपने प्रदेशों की ओर से भागीदारी करेंगे। उत्तराखंड की अनन्या बिष्ट, शौर्य अग्रवाल, शौर्य राना, अनुष्का जुयाल, यूपी की दिव्यांशी गौतम, आदित्य यादव, प्रखर तिवारी, इस्मित सिंह, प्रभाष कुशवाहा, मनिपुर की नंदिता देवी, चानूलंबी देवी, ऋषभ, मार्टिन, हरियाणा के अनमोल, तेलंगाना के कृष भार्गव शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें