फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

दादरी संवाद। जीटी रोड दादरी बाईपास पर बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के चिरंजीव विहार शास्त्री नगर में आकाश परिवार के साथ रहते है। वह 15 सितंबर की रात बुलंदशहर से बाइक पर सवार होकर पत्नी सोनम और मौसी ओमवती के साथ वापस गाजियाबाद आ रहे थे। जीटी रोड बाईपास पर अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें