फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसों में भाई-बहन समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में भाई बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथरस के नंगला भूड़ के रहने वाले श्यामवीर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका भाई देवेंद्र कुमार सेक्टर-71 के एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। वह बुधवार सुबह छह बजे पंप पर जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-71 की लालबत्ती पर तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सेक्टर-22 निवासी नवगुन ने शिकायत की है कि पांच सितंबर को उनके मामा गजेंद्र सिंह और मौसी रानी सिंह बाइक से वृंदावन जा रहे थे। नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे पर हरियाणा नंबर के ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसके लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें