पेचकस मारकर महिला समेत तीन को किया घायल
दादरी संवाद। जारचा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव में महिला समेत तीन लोगों को पेचकस मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव में कप्तान परिवार के साथ रहते हैं। 5 जून को रात में करीब 9 बजे उनका भाई शेर सिंह उर्फ शेरू नल को ठीक करने के लिए उन्हें बुलाकर ले गया और गाली-गलौज करने लगा। जब कप्तान ने गाली देने से मना किया तो पेचकस से हमला कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाया तो आवाज सुनकर माता राकेश देवी तथा चाचा सुंदर सिंह आए। उनको भी पेचकस मार दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि घायल ने अपने भाई शेर सिंह उर्फ शेरू के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।