फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में नए सत्र से शुरू होंगे तीन नए कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीए ऑनर्स मनोविज्ञान कोर्स के लिए दूरस्थ शिक्षा बोर्ड में किया जा रहा आवेदन
विज्ञापन


-डीयू की एसी व ईसी से मनोविज्ञान कोर्स को शुरू करने की मिल चुकी है मंजूरी

-डाटा एनालिटिकल मे डिप्लोमा व लाइब्रेरी ऑटोमेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होगा शुरू

रश्मि शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) के तहत जुलाई से शुरू होने वाले सत्र 2023-24 से तीन नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इनमें से एक स्नातक और दो डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम होंगे। बीए ऑनर्स मनोविज्ञान के लिए तो सीओएल को तो डीयू की अकादमिक व कार्यकारी परिषद से मंजूरी मिल चुकी है। अब इस पाठ्यक्रम के लिए सीओएल दूरस्थ शिक्षा बोर्ड (डीईबी) में आवेदन करने जा रहा है। वहां से मंजूरी मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
डीयू के 12 नियमित कॉलेजों में बीए ऑनर्स मनोविज्ञान की पढ़ाई होती है। यह पाठ्यक्रम की छात्रों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। लेकिन सीटों की संख्या कम होने के कारण इसमें कई छात्र दाखिले से वंचित रह जाते हैं। दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग की डीन व विभागाध्यक्ष प्रो पायल मागो ने बताया कि इस कोर्स को जुलाई से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब हम जल्द ही डीईबी में इसके लिए आवेदन करने जा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि जिन्हें नियमित कॉलेजों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट से बीए ऑनर्स मनोविज्ञान में दाखिला नहीं मिलेगा उन्हें सीओएल में इस कोर्स में दाखिला मिल जाएगा। दरअसल सीओएल में नियमित कॉलेज के किसी कोर्स के मुकाबले में तीन गुना सीटें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

डाटा एनालिटिकल और लाइब्रेरी ऑटोमेशन कोर्स शुरू होंगे

सीओएल में डिप्लोमा स्तर पर डाटा एनालिटिकल और लाइब्रेरी ऑटोमेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा शुरू किया जा रहा है। डिप्लोमा स्तर के कोर्स के लिए दूरस्थ शिक्षा बोर्ड से मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। डाटा एनालिटिकल के लिए कोई भी छात्र आवेदन कर सकेगा। जबकि लाइब्रेरी ऑटोमेशन के लिए छात्र का बीलिब (बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस) में स्नातक होना अनिवार्य है। प्रो. पायल मागो ने बताया कि देश में डिजिटल लाइब्रेरी की अवधारणा आ चुकी है। ऐसे में लाइब्रेरी कोर्स छात्रों के लिए काफी लाभप्रद होगा। वैसे सभी कोर्सेज नौकरी उन्मुख होंगे। यह दोनों कोर्स ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में चलेंगे। इन्हें बाजार की मांग के अनुरूप ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें