फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
विज्ञापन

नोएडा। चेन और मोबाइल छीनने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 24 हजार रुपए, तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस रविवार रात को सेक्टर-62 में गश्त कर रही थी। तभी बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीनों बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान दिल्ली पीतमपुरा निवासी सचिन मेहता के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के अन्य शहरों में 1 दर्जन से अधिक चोरी लूट के मुकदमे दर्ज हैं। अन्य बदमाशों की पहचान बिहार के छपरा निवासी अंकित और दनकौर निवासी करण के रूप में हुई है। तीनों बदमाश नोएडा और दिल्ली में सक्रिय रहकर चेन और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें