फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-कॉमर्स कंपनी में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज वन पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के दो प्रिंटर, एक लैपटॉप बरामद हुआ है। फरीदाबाद निवासी मामचंद स्वामी ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका ट्रक फ्लिपकार्ट में माल ढुलाई करते हैं। बुलंदशहर के शहबाजपुर दौलत का रहने वाला दीपक कुमार ट्रक चलाता है। दीपक नौ अक्तूबर को दिल्ली के द्वारका से ग्रेटर नोएडा के लिए माल लेकर निकला था लेकिन नहीं पहुंचा। स्टोर प्रबंधन से ट्रांसपोर्ट के पास सूचना पहुंची। मामचंद ने बताया था कि बाद में खाली ट्रक नोएडा में ओखला बर्ड सेंचुरी के पास खड़ा मिला। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस की टीम जांच में लगी थी। इसी क्रम में पुलिस की टीम ने रविवार सुबह तीन संदिग्धों को दबोच लिया। इनकी पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी अनूप, राहुल गुप्ता और दिल्ली के नेव सराय निवासी यश गुप्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें