फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के विकास कार्यों को परखेंगे प्रदेश के तीन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री सोमवार को जिले की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। पिछले तीन महीने के विकास कार्यों को परखेंगे। साथ ही, जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनेेंगे। तीन मंत्रियों के जनपद में आने की सूचना मिलने के बाद सभी विकास सतर्क दिखाई दिए। जिला प्रशासन, तीनों प्राधिकरण, स्वास्थ्य और वन पर्यावरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी देर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों ने छुट्टी के दिन भी विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और जिला कल्याणकारी योजनाओं के आवेदकों से बातचीत की गई।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी मई में नोएडा, ग्रेेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक लेने पहुंचे थे। जनपद की अलग-अलग विकास परियोजनाओं की समीक्षा के बाद उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए थे। तीन महीने बाद इन परियोजनाओं ने कितनी गति पकड़ी, इसकी जानकारी लेने के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के तीनों प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। जनपद दौरे में उनके साथ पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री मलकपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 स्थित बिजली उपकेंद्र के अलावा फलैदा स्थित गोशाला का निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके बाद रामपुर खादर गांव में आयोजित चौपाल में लोगों से बातचीत करेंगे। दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेक्ट में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान ही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
उधर,वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक नोएडा के गेस्ट हाउस में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शिक्षक दिवस के अवसर पर धूममानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण की तीन परियोजनाओं होगा निरीक्षण
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति के लिए सेक्टर-32 में 132 केवी बिजली घर बनाया जा रहा है। फलैदा में गोशाला बनाई जा रही है। इन दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य किसी भी परियोजना का औचक निरीक्षण मंत्री कर सकते हैं। ऐसे में हर विभाग अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें