फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसों में कार सवार दंपती समेत तीन घायल

Fri, 04 Aug 2023 07:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में कार सवार दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार दंपती घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में एनटीपीसी मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को मेरठ निवासी वसीम साथी शाहरुख को बाइक पर पीछे बैठाकर साथ लेकर जा रहा था। पीछे आ रहे डंपर ने टक्कर मारकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शाहरुख घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक वसीम ने हेलमेट पहन रखा था जबकि शाहरुख ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं एक अन्य हादसे में गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी प्रशांत शर्मा पत्नी के साथ वैगनआर कार से खेडा धर्मपुरा गांव से लौट रहे थे। छपरौला के पास पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार कर दंपति को घायल कर दिया। शुक्रवार को दोनों हादसों के पीड़ितों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें