मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के एसडीएम कार्यालय में एक दिन के लिए एसडीएम बनने के बाद सुनवाई करती छा
- फोटो : shopian news
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरामदपुर स्थित पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश गुप्ता, शीतल और दिव्यांचल यादव बुधवार को एक दिन के लिए एसडीएम बनीं। उपजिलाधिकारी की कुर्सी बैठ कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों को जागरूक करते हुए बेवजह के विवादों से बचने की अपील की। उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने मिशन शक्ति के तहत अपने विचारों को साझा किया।