ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर की तीन महिला बॉक्सर मंडलीय ट्रायल में दमखम दिखाएंगी। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित जिलास्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीनों का चयन हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 45-48 किग्रा भार वर्ग में अनुरीत, 51-54 किग्रा में संजली यादव और 70-75 किग्रा भारवर्ग में जिया बैसोया का चयन हुआ है। तीनों शुक्रवार कोमेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी।