ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित बस डीपो में लगती नई चार्जिंग मशीनें । अमर उजाला
तीन दिन में शुरू होंगे तीन ईवी चार्जिंग स्टेशन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा डिपो में सिटी ई-बसों को चार्ज करने के लिए तीन नए चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रविवार को परिसर में मशीनें लगाने का काम जारी रहा। तीन दिनों में इसके शुरू होने संभावना है। डिपो के एआरएम राजेश वर्मा ने बताया कि फिलहाल डिपो में एक साथ सात बसों को चार्ज करने की व्यवस्था है। तीन नई मशीनें शुरू होने के बाद एक साथ 10 बसों को चार्ज किया जा सकेगा।