फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑयल फिल्टर फटने से तीन कर्मचारी झुलसे, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- फिल्टर में तेल ओवरफ्लो होने से कंपनी में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रबूपुरा। मुरादगढ़ी के पास नमकीन और बिस्कुट कंपनी में लगी भट्ठी का ऑयल फिल्टर फटने से तीन कर्मचारी झुलस गए। तीनों को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है। रबूपुरा क्षेत्र में गांव मुरादगढ़ी के पास नमकीन और बिस्कुट बनाने वाली कंपनी की इकाई है। बृहस्पतिवार शाम को कंपनी में लगी भट्टी पर तेल ओवरफ्लो होने के कारण ऑयल फिल्टर फट गया। गरम तेल की चपेट में आने से कर्मचारी राजवीर, सोनू और विनोद निवासी हरदोई झुलस गए। कंपनी कर्मचारियों ने आनन फानन में घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दो कर्मचारियों को उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी , जबकि तीसरे कर्मचारी विनोद की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें