फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायट में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रज्ञा प्रवाह प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। दनकौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रज्ञा प्रवाह प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को पूरा हुआ। यह प्रशिक्षण का दूसरा बैच था। डायट प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने बताया कि अंतिम दिन शिक्षकों को विद्यालय एवं कक्षा प्रबंधन, परिवार और समाज की भूमिका, ध्यान एवं माइंडफुलनेस तथा मूल्य आधारित शिक्षण जैसे विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि प्रशिक्षण से मिली सीख को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से लागू करना ही इसकी वास्तविक सफलता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें