ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर सिग्मा एक में आर्य समाज की ओर से शुक्रवार से तीन दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य प्रकृति और संस्कृति को स्वच्छ, सात्विक और संतुलित बनाना है। आचार्य राजकुमार शास्त्री ने सामवेद के मंत्रों का पारायण किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को यज्ञ (हवन) का महत्व बताते हुए वैदिक जीवन शैली अपनाने और वेदों का अनुसरण करने पर बल दिया। आयोजक प्रताप सिंह आर्य, उपेश आर्य, मोहन आर्य, रामू वर्मा, उमेश आर्य, ईश्वर पहलवान, राकेश, मुन्नी देवी, राजेश आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं।