श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय निशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन होगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी और पं. ललित मोहन शर्मा परिसर की ओर से निशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक मेले में छात्र-छात्राएं अपने विषय से संबंधित पुस्तकों का चयन कर निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। परिसर से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भी पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। परिसर के समन्वयक डॉ. एसके कुड़ियाल ने बताया कि पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी हैं। प्रत्येक छात्र-छात्रा को अधिकतम छह पुस्तक दी जाएगी।