फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायट में तीन दिवसीय कला प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर में ‘हमारी परंपरा एवं संस्कृति’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इसमें जिले के माध्यमिक विद्यालयों के कला एवं चित्रकला शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता बढ़ाना और कला शिक्षण को बेहतर बनाना था। इस दौरान चित्रकला, चारकोल स्केच, पेंसिल स्केच और कलर पोस्टर बनाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। शिक्षकों को भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को कला के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन नोडल प्रभारी भोला कुमार ने किया। समापन पर शिक्षकों की सहभागिता और प्रशिक्षण की उपयोगिता की सराहना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें