फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘सक्षम प्रशिक्षण’ कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें शैक्षिक नेतृत्व, विद्यालय प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ संदर्भदाताओं ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। डायट प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी बातों को विद्यालयों में लागू करना ही इसकी सफलता है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से बाल-अनुकूल वातावरण बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें