फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएवी के तीन छात्रों ने जीते पदक

Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। डीएवी स्कूल मैनेजिंग कमेटी, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित डीएवी नेशनल गेम्स 2024-25 में नूंह के तीन खिलाड़ियों ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। साथ ही स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप हासिल कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं (आर्ट्स) के मोहम्मद साद ने अंडर-19 (55 किलो वर्ग) में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक और 5100 रुपये की स्कॉलरशिप जीती। वहीं कक्षा 6 के सैफान हुसैन ने अंडर-14 (32 किलो वर्ग) में बेहतरीन खेल दिखाकर स्वर्ण पदक और 5100 रुपये की स्कॉलरशिप हासिल की। इसी वर्ग में कक्षा 6 के ही अबरार ने रजत पदक व प्रमाण पत्र प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें