फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर केे ध्यानार्थ : करवा चौथ पर सक्रिय हुए तीन चेन लुटेरों को मुठभेड़ में गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन चेन लुटेरों को लगी गोली
विज्ञापन

- करवा चौथ पर सक्रिय हुए थे तीनों , रिटा. जज और सैन्य अधिकारी की पत्नी से चेन लूटकर हुए थे फरार
- तीन महीने पहले जेल से छूटने के बाद गिरोह बना की कई वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। करवा चौथ पर सक्रिय हुआ चेन लुटेरे गिरोहा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शनिवार देर रात बीटा-2 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान मिग्सन विन सोसाइटी निवासी अमन, बुलंदशहर निवासी समीर मलिक और साकीपुर गांव के सौरभ शर्मा के रूप में हुई है। इनमें अमन गिरोह का सरगना था। करीब तीन माह पहले जेल से छूटने के बाद गिरोह बनाकर वारदात करने लगा था।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार ने बताया कि करवा चौथ के दिन बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त जज की पत्नी से सोने की चेन लूट ली थी। बदमाश वारदात के बाद फरार हो गए थे। इसके एक दिन बाद आरोपियों ने गामा-2 सेक्टर में सब्जी लेकर लौट रही सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की पत्नी से दो तोले की सोने की चेन लूट ली थी। बदमाश बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना रहे थे। पुलिस की टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर पहचान के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाहरी व आंतरिक सीमा पर नए सिरे से चेकिंग अभियान चलाया गया। रविवार रात को डोमिनोज गोलचक्कर के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश रुकने के बजाय भाग निकले। एलजी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों आरोपी किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। अमन गिरोह बनाकर गाजियाबाद आदि क्षेत्र में भी वारदात कर चुका है। आरोपियों के कब्जे से हापुड़ से चोरी की गई बाइक, लूटी गई चेन व 19200 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें