नोएडा। सेक्टर-39 क्षेत्र में बुधवार तड़के तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसा सिटी सेंटर से शशि चौक गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर बस स्टॉप के पास हुआ। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। कोतवाली प्रभारी डरपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण रास्ते पर यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों कारों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य करा दी गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत भी नहीं दी गई है। ब्यूरो